फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आसमान से बरसी आग, 45 पार पहुंचा पारा, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राहत की उम्मीद

Sat, 19 Apr 2025 07:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इन दिनों राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 जिलों में पारा 45 डिग्री से ऊपर चला गया। पश्चिमी राजस्थान में सबसे भयानक हालात रहे। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज हीट वेव्स से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
गर्मी के कारण बाजारों में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में दोपहर को सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बन रहे हैं। भयंकर गर्मी के कारण सड़कें सूनी पड़ी हैं। वाहनों की आवाजाही बहुत कम हो गई है। हालात यह हैं कि बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया। गुरुवार को जहां बीकानेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, वहीं शुक्रवार को गंगानगर और चूरू में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन



पश्चिमी राजस्थान के हालात सबसे ज्यादा भयावह हैं। हीट वेव्स के असर से जैसलमेर-बाड़मेर में रेड अलर्ट रहा। वहीं गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू में ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट रहा। हालांकि पश्चिमी हिमालय में सक्रिय एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजस्थान के बीकानेर संभाग में बारिश का अनुमान है। इससे यहां तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
 
मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते जैसलमेर, बाड़मेर, गंगागनर, चुरू में पारा नीचे जाएगा और हीट वेव्स से भी लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री से लेकर 7.5 डिग्री तक अधिक चल रहा है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर और चूरू में 45.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 व 5.7 डिग्री अधिक है। जैसलमेर में 43.5 डिग्री तापमान रहा। बीकानेर में 43.8, चित्तौड़गढ़ में 45.2, कोटा में 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। कोटा में रात के समय भी सर्वाधिक तापमान रहा, यहां न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री से ऊपर रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें