फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update : प्रदेश में ठंड बढ़ी, सीकर में 7.2 पर पहुंचा पारा, माउंट आबू को भी पीछे छोड़ा

Wed, 20 Nov 2024 09:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में बीते 3 दिनों में मौसम एकदम से पलट गया है। बीते तीन दिनों में कई जिलों में न्यूनतम पारा लगभग 10 डिग्री तक लुढ़क चुका है। सीकर में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया है। न्यूनतम तापमान में सीकर ने हिल स्टेशन माउंट आबू को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते 24 घंटों में सीकर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं माउंट आबू में न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री रहा। 

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में प्रदेश का मौसम एकदम से पलट गया है, जिससे अब दिन के समय भी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के चलते लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कई जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री तक लुढ़क चुका है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 16 नवंबर को सीकर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री था, जो 19 नवंबर को 7.2 डिग्री तक उतर गया। सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री रहा, चूरू में न्यूनतम पारा  9.6 डिग्री दर्ज किया गया, अंता-बारां में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रहा।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश में बाड़मेर सबसे गर्म प्रदेश रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम पारा 28 डिग्री व न्यूनतम 13.8 डिग्री रहा। अगले 5 दिनों में यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा देखने को मिल सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा अगले 3 दिनों तक प्रदेश में कोहरे से भी राहत रहेगी। इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें