फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: मौसम का बिगड़ा मिजाज, आज 23 जिलों में भयंकर आंधी और बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

Sat, 12 Apr 2025 08:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज 23 जिलों में भयंकर आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए जयपुर मौसम केंद्र ने इन जिलों में ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। प्रदेश के 23 जिलों में आज जबरदस्त आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए इन जिलों में ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन में यहां 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। 

विज्ञापन


आंधी और बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। आज इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 13 अप्रैल के बाद से प्रदेश में फिर से गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। शुक्रवार देर शाम चूरू, पिलानी और सीकर में हल्की बारिश हुई। आज जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश हो सकती है। वहीं 13 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और 14 व 15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में फिर से तापमान में तेजी आएगी और जबरदस्त हीट वेव्स चलेंगी।

आज इन शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट

अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है। इसके अलावा दौसा और धौलपुर में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है। धौलपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
विज्ञापन


जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, प्रतापगढ़, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और चूरू में भी 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें