फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में 3 से 4 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

Sun, 08 Dec 2024 09:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान  में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों तेज ठंड की चपेट में आ चुके हैं। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बारिश हो सकती है और बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिन बारिश और बादल छाए रहने की चेतावनी जारी की है। नया पश्चिमी विक्षोभ आज भी सक्रिय रहेगा। इसके असर से सर्दी बढ़ेगी और बादल छाए रहेंगे। धूप की कमी से दिन के समय भी काफी ठंड का अहसास रहेगा। इसके बाद  प्रदेश में 10 से 12 दिसंबर के बीच उत्तरी इलाकों तथा शेखावाटी क्षेत्र में जबरदस्त शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 6 से 3 डिग्री के बीच रह सकता है। शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए बच्चों और बुर्जुगों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की तेज गिरावट आई है। शेखावाटी का सीकर जिला प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया है। बीते 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच चुका है। हिल स्टेशन माउंट आबू पर भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है।

चूरू में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। संगरिया में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा। करौली में न्यूनतम पारा 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, अलवर में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें