राजस्थान में गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। प्रदेश में अधिकतम तापमान का स्तर 46 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि अप्रैल के अंत में प्रदेश का पारा 47 डिग्री को छू गया था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में पारे का मिजाज और बढ़ सकता है। दिन के साथ रातें भी झुलसा रही हैं। रात्रि के समय भी कई जिलों में पारा 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान गंगानगर में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, कई अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान का स्तर 30 डिग्री से अधिक रहा।
ये भी पढ़ें-
इंजीनियर की हत्या कर शव कुएं में डालने के मामले में प्रेमी के बाद अब पत्नी भी गिरफ्तार, जानें
बीते 24 घंटों में राजस्थान में गंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र जोधपुर तथा बीकानेर में धूल भरी हवाएं चलेंगी और हीट वेव का भी जबरदस्त असर देखने को मिलेगा। सीमावर्ती जिलों में पारा 45 से 46 डिग्री के आस-पास रह सकता है। वहीं राज्य के उत्तरी भागों में 19 और 20 मई को मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं बीकानेर, गंगानगर में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें-
गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 41.4, भीलवाड़ा में 41.2, अलवर में 43, जयपुर में 43.2, पिलानी में 45.6, कोटा में 43.8, बाड़मेर में 43, जैसलमेर में 43.7, जोधपुर में 40.9, फलौदी में 45, चूरू में 45.4 तथा बीकानेर में 43.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।