फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड और कोहरे के बाद मावठ की एंट्री, कई जिलों में बारिश की संभावना

Wed, 31 Dec 2025 07:09 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सीजन की पहली मावठ बुधवार को हो सकती है। कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 1 जनवरी से 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है।

विज्ञापन
मौसम की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कोल्ड वेव और कोहरे के असर के बीच अब मौसम करवट लेने जा रहा है। सीजन की पहली मावठ बुधवार को देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 1 जनवरी से प्रदेश में घने कोहरे का दौर शुरू होने की आशंका जताई गई है, जो अगले दो से तीन दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को प्रदेश के 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

तापमान में मामूली बढ़ोतरी
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों के कुछ जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि सर्द हवाएं कमजोर पड़ने से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिन में भी ठंडक बरकरार
मंगलवार को अधिकांश शहरों में धूप खिली रही, लेकिन ठंडक के कारण दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, जैसलमेर में 27.6 डिग्री और जयपुर में 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

एक जनवरी को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, नागौर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के शहरों का तापमान
प्रदेश के प्रमुख शहरों में 30 दिसंबर को तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अजमेर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर में तापमान 23 और 7 डिग्री रहा, जबकि जयपुर में अधिकतम 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिलानी में दिन का तापमान 27.5 और रात का 7 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 25.5 और न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। कोटा में तापमान 23.6 और 9.1 डिग्री रहा। चित्तौड़गढ़ में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 8.6 डिग्री रहा। उदयपुर में अधिकतम 26.5 और न्यूनतम 9.5 डिग्री, बाड़मेर में 28.2 और 12 डिग्री, जैसलमेर में 27.6 और 12.8 डिग्री तथा जोधपुर में 27.5 और 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह  बीकानेर में अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 12.9 डिग्री रहा। चूरू में तापमान 26.6 और 7.2 डिग्री, बारां में 24.4 और 7.3 डिग्री तथा जालोर में 26.1 और 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। सिरोही में अधिकतम 20.4 और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहपुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन का तापमान 26.1 डिग्री रहा। करौली में तापमान 21.5 और 8.8 डिग्री, दौसा में 24.9 और 9 डिग्री, प्रतापगढ़ में 25.7 और 11.1 डिग्री, झुंझुनूं में 25.4 और 8.2 डिग्री तथा पाली में 25.1 और 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें