फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने लिया यू-टर्न, 5 जिलों में तूफान के साथ हुई ओलावृष्टि; फसलें बर्बाद

Sat, 04 Apr 2026 09:40 PM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का कहर देखने को मिला। इसके चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गई, जबकि जयपुर में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम एक बार फिर से मौसम का मिजाज का बदल गया है। शनिवार दोपहर बाद कोटा, टोंक, बूंदी, दौसा और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिरे जिससे फसलों को भारी क्षति पहुंची। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के मिले-जुले असर से पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने तबाही मचाई है। किसानों की खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई, मंडियों में खुले में रखा अनाज भीग गया और इस आफत से राज्य का किसान बुरी तरह टूट गया है। जयपुर में शुक्रवार शाम आए अंधड़ के कारण हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान भी चली गई।
विज्ञापन


किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि इस बारिश और ओलावृष्टि से राजस्थान के आधे से ज़्यादा जिलों में नुकसान हुआ है। सब्जी और ईसबगोल की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। जिन खेतों में चना और गेहूं कटाई के लिए तैयार पड़ा था उन किसानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके अलावा बारिश की वजह से पशुओं के लिए चारे का भी संकट खड़ा हो गया है।

पश्चिमी राजस्थान में दर्ज की गई 32 मिलीमीटर बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में श्रीगंगानगर के करणपुर में सर्वाधिक 11.5 मिलीमीटर और पूर्वी राजस्थान में उदयपुर के कोटड़ा में 32 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज भी जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। वहीं, बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
विज्ञापन




पश्चिमी विक्षोभ से नया सिस्टम देगा दस्तक
सबसे बड़ी चेतावनी 6 अप्रैल के बाद के लिए है। विभाग ने बताया कि 6 अप्रैल से एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा जिसके असर से 7 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज आंधी, मेघगर्जन, ओलावृष्टि और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जबकि शेष इलाकों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें