फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश का दौर, आज 20 जिलों में अलर्ट; दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश

Tue, 15 Sep 2026 08:19 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज 20 जिलों में अलर्ट है। डूंगरपुर-बांसवाड़ा में भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा।

विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने प्रदेश में 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को भी 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी राजस्थान में सोमवार को कई जगह तेज बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बना हुआ है।

विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी का सिस्टम दक्षिणी राजस्थान में सक्रिय

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से बना लो-प्रेशर सिस्टम फिलहाल दक्षिणी राजस्थान और गुजरात-मध्य प्रदेश की सीमा के आसपास सक्रिय है। इसका सबसे ज्यादा असर उदयपुर और कोटा संभाग के इलाकों में देखने को मिला है।

मानसून ट्रफ भी दक्षिण की ओर खिसक गई है। यह गुजरात के नलिया से होते हुए लो-प्रेशर सिस्टम के आसपास से गुजर रही है और आगे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

17 सितंबर तक बना रहेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मंगलवार को 20 जिलों में अलर्ट है, जबकि 17 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

यह भी पढें- राजस्थान: कहीं भाजपा-कांग्रेस का दबदबा तो कहीं निर्दलीयों ने बिगाड़ा खेल, शहर-दर-शहर समझिए चुनाव का पूरा गणित
विज्ञापन


डूंगरपुर-बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा बारिश

उदयपुर संभाग में 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की शाम तक कई इलाकों में तेज बारिश हुई। डूंगरपुर और बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इससे पहले बांसवाड़ा के लुहाड़िया और डूंगरपुर के सागवाड़ा में 109-109 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के रायपुर में 75 मिमी बारिश हुई। डूंगरपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद में भी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सिरोही, प्रतापगढ़, जालोर, बारां, जयपुर, जोधपुर, पाली और अजमेर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

 

पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम, तापमान 40 डिग्री के करीब

एक तरफ दक्षिणी राजस्थान में बारिश हो रही है, वहीं पश्चिमी हिस्से में मानसून कमजोर बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बारिश सामान्य से कम होने के कारण सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। सितंबर का दूसरा सप्ताह बीतने के बावजूद यहां तापमान करीब 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें