फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गुलाबी ठंड की दस्तक के बीच बारिश की आहट, 12 अक्तूबर से बदल सकता है मौसम

Tue, 06 Oct 2026 06:56 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में रातों में गुलाबी ठंडक बढ़ने लगी है और पश्चिमी जिलों में दिन का पारा भी गिरा है। 12 अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
कूकस रोड पर खिले कांस के फूल-फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद अब मौसम में बदलाव साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट आई, जबकि दक्षिणी राजस्थान में रातें ठंडी होने लगी हैं। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, श्रीगंगानगर, चूरू और बीकानेर में भी दिन का पारा 2 डिग्री तक गिरा और 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। हालांकि अगले सप्ताह 12 अक्तूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिणी राजस्थान में शुरू हुई गुलाबी ठंड

रात के तापमान में गिरावट का असर दक्षिणी जिलों में ज्यादा महसूस होने लगा है। सोमवार को उदयपुर में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री, सिरोही में 18.9, प्रतापगढ़ में 19.5 और डूंगरपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे इन इलाकों में रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में भी दिन की गर्मी कुछ कम हुई है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, श्रीगंगानगर, चूरू और बीकानेर में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई और पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: दिवाली से पहले सुधरेंगी मूलभूत सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने दिया 100 दिन का रोडमैप

इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 30 से 40 डिग्री और रात का तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

12 अक्तूबर से फिर बदल सकता है मौसम

अगले सप्ताह 12 अक्तूबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छा सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है। ऐसे में अभी जहां दिन में गर्मी बनी हुई है, वहीं अगले सप्ताह मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

जयपुर में दिन गर्म, शाम को बदला मौसम

राजधानी जयपुर में सोमवार को दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हुई। हालांकि शाम के समय मौसम में बदलाव नजर आया। शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें