राजस्थान में भीषण सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राज्य के 10 शहरों में तेज सर्दी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मकर संक्रांति के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है।
सोमवार को लगातार दूसरे दिन राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के छह शहरों में सुबह बर्फ जमने की स्थिति रही, जबकि 10 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इसके बावजूद दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
माउंट आबू और फतेहपुर में तापमान माइनस में
इसके अलावा झुंझुनूं, लूणकरणसर, दौसा, करौली, सिरोही, नागौर, गंगानगर, चूरू, जैसलमेर, सीकर, पिलानी और अलवर में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
धूप से बढ़ा दिन का तापमान
दिन के समय सबसे ठंडा इलाका हनुमानगढ़ रहा, जहां अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पाली में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
ये भी पढ़ें- Kota: मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में पैंथर से बचने के लिए बैल का संघर्ष, जबड़े से खुद को बचाकर भागा; वीडियो
15 जनवरी से मिल सकती है राहत