फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather News: आग से तप रहे राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने दी खुशखबर; मानसून की एंट्री का कर दिया ऐलान

Mon, 19 May 2025 09:10 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने एक राहत भरी भविष्यवाणी की है। राजस्थान में 20 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। इस बार यह एंट्री बांसवाड़ा से है। साल 2024 में 25 जून को हुई थी मानसून की एंट्री। साल 2023 में भी 25 जून, साल 2022 में 30 जून, साल 2021 में 18 जून, साल 2020 में 24 जून और साल 2029 में 24 जून को मानसून ने राजस्थान में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इस बार समय से पहले मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 20 जून को राजस्थान के दक्षिणी हिस्से बांसवाड़ा से प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। साल 2023 में भी 25 जून, 2022 में 30 जून, 2021 में 18 जून, 2020 में 24 जून और 2019 में 24 जून को प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह अनुमान भी जताया है कि इस बार सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन


साल 2024 में भी राजस्थान के कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई थी। इसमें पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 71% अधिक वर्षा हुई। जिसमें 283 एमएम के स्थान पर यहां 486 एमएम बारिश हुई। वहीं पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 47% अधिक वर्षा हुई। इसमें 626 एमएम की जगह 920 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। 

मई के पहले पखवाड़े में भी राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 15 मई तक पूर्वी राजस्थान में 30.6 एमएम तथा पश्चिमी राजस्थान में 30.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 से 30 मई बीच राजस्थान में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा और पारे में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: मुख्यमंत्री की 'भागीरथी' योजना पर हमला, जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा बोले- बूंद-बूंद को तरस रही जनता
विज्ञापन


इसलिए बांसवाड़ा है मानसून का प्रवेश द्वार

मौसम जानकारों के अनुसार हर साल अरब सागर से चलने वाली हवाएं अपने साथ दक्षिण-पश्चिमी मानसून लाती है। इसी वजह से उदयपुर-कोटा संभाग के रास्ते इसका प्रवेश होता है। यहीं से यह पूरे राजस्थान में छा जाता है। राजस्थान में प्रवेश के लिए मानूसन कोटा-झालावाड़ और मेवाड़-वागड़ का मार्ग चुनता है। बांसवाड़ा में मानसून का प्रवेश सबसे पहले होता है इसलिए इसे मानसून का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

बीते 10 सालों में राजस्थान में कितनी हुई वर्षा

वर्ष 2015:   457 एमएम- सामान्य से 9% अधिक
वर्ष 2016:  536.4 एमएम- सामान्य से 28% अधिक
वर्ष 2017:   454.9 एमएम- सामान्य से 9% अधिक
वर्ष 2018:   393.3 एमएम- सामान्य से 6% कम
वर्ष 2019:  583.6 एमएम- सामान्य से 41% अधिक
वर्ष 2020:   449.8 एमएम- सामान्य से 8% अधिक
वर्ष 2021:   485.3 एमएम- सामान्य से 17% अधिक
वर्ष 2022:   595.9 एमएम- सामान्य से 37% अधिक
वर्ष 2023:   499.7 एमएम- सामान्य से 15% अधिक
वर्ष 2024:  662.87 एमएम- सामान्य से 57% अधिक

इस बार भी मौसम विभाग ने 20 मई के आसपास राजस्थान में मानसून की एंट्री का ऐलान किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें