फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 4 सितंबर से बढ़ेगी बारिश; कोटा-जयपुर में बरसात का अलर्ट

Thu, 03 Sep 2026 06:40 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मानसून ब्रेक खत्म हो गया है। 4 सितंबर से बारिश बढ़ेगी। जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में बारिश होगी, जबकि भरतपुर-कोटा में भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मानसून जयपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में करीब एक सप्ताह से चल रहा बारिश का ब्रेक बुधवार को खत्म हो गया। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हुई। भरतपुर के रूपवास में सबसे ज्यादा 27 मिमी (एक इंच से ज्यादा) बारिश दर्ज की गई। जयपुर, धौलपुर और करौली के कुछ इलाकों में भी पानी बरसा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 4 सितंबर से बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। जयपुर और भरतपुर के अलावा कोटा और अजमेर संभाग में भी बारिश होने के आसार हैं।

4 से 7 सितंबर के बीच तेज बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ सकता है। इसके असर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 5 से 7 सितंबर के बीच भरतपुर और कोटा संभाग में तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है। जयपुर और अजमेर संभाग में भी इस दौरान बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


यह भी पढें- भिवाड़ी में नकली दवाओं का बड़ा खेल?: गोदाम पर मारा गया छापा, चार करोड़ का माल जब्त; हुई कार्रवाई

पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम रहेगी

बारिश का असर पूरे प्रदेश में एक जैसा नहीं रहेगा। जोधपुर संभाग में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने की संभावना है। यहां मानसून कमजोर बना हुआ है। बीते दिनों बारिश नहीं होने से कई शहरों में गर्मी और उमस बढ़ी है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में एक सप्ताह बाद बदला मौसम

राजधानी जयपुर में बुधवार दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सांगानेर एयरपोर्ट पर 8 मिमी, जबकि जेएलएन मार्ग पर करीब 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। चौमूं और बस्सी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई और उमस बढ़ गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में रूपवास में 27 मिमी, करौली के बालघाट में 18 मिमी और धौलपुर के बाड़ी में 12 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा नादौती, सैंपऊ, बसेड़ी और राजाखेड़ा में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को कोटा संभाग में बारिश की संभावना जताई है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें