फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: जयपुर, अजमेर, उदयपुर और अलवर में जोरदार बारिश, लो विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट्स डायवर्ट

Fri, 27 Dec 2024 06:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर, हनुमानगढ़, नागौर, सीकर और चूरू में जोरदार बारिश हो रही है। खबर लिखे जाने तक जयपुर में तीन घंटे से भी ज्यादा समय से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मौसम में शुक्रवार को अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला। अजमेर, अलवर, जयपुर, उदयपुर, सीकर, नागौर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले में सुबह से ही बारिश हो रही है। इनमें सर्वाधिक वर्षा सीकर के नीमकाथाना में 25 एमएम दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में भी सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है।

विज्ञापन


बारिश के चलते कई शहरों में दिन के अधिकतम तामपान में ही जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। चूरू में दोहपर दो बजे का अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में 9.6 डिग्री, संगरिया में 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शाम पांच बजे जयपुर, अलवर, टोंक और हनुमानगढ़ में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले  तीन घंटे में यहां ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। 

उदयपुर में हुई बारिश के बाद विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसकी वजह से जयपुर से उदयपुर गई फ्लाइट वहां लैंडिंग नहीं कर पाई और उसे फिर से जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से उदयपुर जाने वाली की दो अन्य फ्लाइट को भी खराब मौसम की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


उदयपुर से इन तीन फ्लाइट को किया गया जयपुर डायवर्ट 

  • मुम्बई से उदयपुर फ्लाइट 6E-5038

  • दिल्ली से उदयपुर फ्लाइट 6E-2103 

  • जयपुर से उदयपुर फ्लाइट 6E-7465

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें