फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: प्रदेश में गर्मी की तपिश, सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार; पिलानी रहा सबसे गर्म

Mon, 09 Mar 2026 07:52 AM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में गर्मी का असर तेज हो गया है और पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। पिलानी 40.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव चली। 

विज्ञापन
गर्मी का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है और इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रविवार को बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र हीटवेव की चपेट में रहे। वहीं जयपुर, अजमेर और कोटा सहित 15 से अधिक शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार फिलहाल प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान झुंझुनूं जिले के पिलानी और बाड़मेर सबसे अधिक गर्म रहे। रविवार को पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर, बालोतरा और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप रही और दिन में हल्की से मध्यम लू चली, जिससे लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, चूरू में 39.1, जैसलमेर में 39.2, जोधपुर में 38.8 और फलोदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में भी दिनभर गर्म हवाओं का असर देखने को मिला।

विज्ञापन


पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीत पर आरसीए में जश्न, भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया गया जश्न

रविवार को राज्य के 15 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। पाली में 37.5, झुंझुनूं में 37.4, करौली में 36.6, फतेहपुर में 38.5, जालोर और डूंगरपुर में 37.3, श्रीगंगानगर में 37.4, उदयपुर में 36.3, कोटा में 36.7, सीकर और भीलवाड़ा में 36, अलवर में 36.2 तथा अजमेर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 1 मार्च को यहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस था, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए रविवार को 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

जयपुर में सुबह धूप निकलते ही गर्मी का असर महसूस होने लगता है और दिनभर तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। झुलसाने वाली गर्मी के चलते लोग दिन में घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। हालांकि शाम होते-होते तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें