फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: तपने लगी धोरों की धरती, मौसम विभाग की चेतावनी; जैसलमेर-बाड़मेर में पारा होगा 41 डिग्री

Sun, 23 Mar 2025 08:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में अब भीषण गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दे दी है कि अगले 4 से 5 दिन प्रदेश का पारा तेजी से बढ़ेगा। खास तौर पर जैसलमेर और बाड़मेर में गर्मी का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
पड़ेगी भीषण गर्मी - फोटो : Freepix
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में चैत्र महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों में प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और भीषण होने की संभावना है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में तापमान में ज्यादा वृद्धि देखी जा सकती है। आज जैसलमेर और बाड़मेर में पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। फिलहाल प्रदेश में औसत तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक बना हुआ है।

25 मार्च के बाद बदलेगा मौसम

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 24-25 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 24 मार्च को हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर राजस्थान सहित उत्तरी राज्यों के मौसम पर भी पड़ेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

पढ़ें: अगले 4 से 5 दिन में बढ़ेगा गर्मी का असर, पारे में 3 डिग्री तक आ सकता है उछाल; जानें हाल

बीते 24 घंटे में तापमान का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि संगरिया में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अन्य शहरों में तापमान इस प्रकार रहा
  • अजमेर: अधिकतम 34.9°C, न्यूनतम 17.4°C
  • भीलवाड़ा: अधिकतम 35°C
  • जयपुर: अधिकतम 34.5°C, न्यूनतम 19.2°C
  • पिलानी: अधिकतम 35.1°C, न्यूनतम 15.9°C
  • सीकर: अधिकतम 32.2°C, न्यूनतम 14°C
  • कोटा: अधिकतम 36.6°C, न्यूनतम 18.4°C
  • चित्तौड़गढ़: अधिकतम 36.7°C, न्यूनतम 16.2°C
  • बाड़मेर: अधिकतम 39.5°C, न्यूनतम 20.8°C
  • जैसलमेर: अधिकतम 38.5°C, न्यूनतम 20.5°C
  • फलौदी: अधिकतम 35.8°C, न्यूनतम 21.4°C
प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता 15 से 30 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने लोगों को अगली कुछ दिनों तक गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें