फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Today Weather: फतेहपुर में पारा माइनस में, आज छह जिलों में शीतलहर का अलर्ट; दो दिन बाद बदलेगा मौसम

Sat, 14 Dec 2024 08:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान के फतेहपुर में पारा माइनस में पहुंच गया है। आज प्रदेश के 6 जिलों में तेज शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी इसके बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। हालांकि बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी आई है।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में ठंड का कहर जारी है। शेखावाटी के फतेहपुर में पारा जमाव बिंदू से भी नीचे चला गया है। यहां निम्नतम न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटों में शेखावाटी में शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 शहरों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। हालांकि 2 दिन बाद न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान -0.1 से 10.5 डिग्री के बीच रहा। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं अतिशीतलहर तथा पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर दर्ज की गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से काफी नीचे चला गया है। आज अजमेर, झुंझूनू , करोली, कोटा, सीकर और चूरू में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किए हैं उनमें 13 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम पारे में और गिरावट आ सकती है। खास तौर पर 20 से 26 दिसंबर के बीच प्रदेश भयंकर शीत लहर की चपेट में रहेगा और ज्यादातर शहरों में पारा शून्य के आस-पास रह सकता है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में फतेहपुर में निम्नतम न्यूनतम पारा- 0.1 डिग्री रहा। सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 3.1 डिग्री सेल्सियस व झुंझुनू में 4 डिग्री सेल्सियस, करौली में 3.6, माउंट आबू में 1.4 डिग्री, सिरोही में 5 डिग्री, अलवर में 5.8 डिग्री, कोटा में 6.5 डिग्री  दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान 19 नवंबर तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आएगी। इसके बाद 20 से 26 नवंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम रहा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें