फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: नवंबर के दूसरे सप्ताह दक्षिण की तरफ होगी वेस्टर्न डिर्स्टबेंस की दिशा…पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Thu, 07 Nov 2024 08:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में रात का तामपान अब तेजी से लुढ़कने लगा है। माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी पड़ेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इस बार दिसंबर से जनवरी के बीच तेज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। हालांकि नवंबर महीना चल रह है, लेकिन तापमान में अभी ज्यादा गिरावट नहीं आई है, लेकिन अगले सप्ताह तक हिमालय से चलने वाली हवाओं का रुख दक्षिण की तरफ होगा। इसके बाद राजस्थान में सर्दी का प्रभाव और तेजी से बढ़ेगा।

विज्ञापन


राजस्थान में सर्दी की एंट्री हो रही है। कई जिलों में पारा  20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सीकर में अधिकतम तापमान 37.6 व न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।  कोटा में  अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह करौली में 16.9, जोधपुर में 19.8, जालोर में 17 और धौलपुर में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। 

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। बीते 24 घंटों की बात करें तो बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर वेस्टर्न डिर्स्टबेंस की ऊंचाई ज्यादा है।
विज्ञापन


इसके चलते अभी हिमालय के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी नहीं हो रही है। यही वजह है कि अभी ठंड कम महसूस हो रही है। लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह से इन वेस्टर्न डिर्स्टबेंस की दिशा दक्षिण की तरफ हो जाएगी, जिससे इनका प्रभाव जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड में पड़ने लगेगा. इसके बाद ही राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी प्रभाव दिखने लगेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें