फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather News: सर्दी से जमा राजस्थान, सीकर सबसे ठंडा, शीतलहर के साथ आधे प्रदेश में कोहरे की चेतावनी

Thu, 02 Jan 2025 09:13 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश के 21 जिलों में जबरदस्त कोहरे की भी चेतावनी है। रात के साथ अब दिन में भी शीतलहर चल रही है । बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं शीत दिन और पश्चिमी राजस्थान में अतिशीत दिन दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान में कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में बर्फबारी के चलते राजस्थान बर्फ सा जम गया है। सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा है। प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर के साथ कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। कोहरे का प्रभाव आज उत्तरी-दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन




जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी दी गई है उनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चुरू, झुंझुनू, बीकानेर, जयपुर, अलवर, अजमेर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, नागौर, उदयपुर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और दौसा शामिल हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीत दिन तथा पश्चिमी क्षेत्र में शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया है। अगले 24 में तापमान में 2 से 3 डिग्री इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 5 डिग्री, गंगानगर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5 डिग्री रहा।

राजधानी जयपुर में सबसे सर्द दिन
राजधानी जयपुर में इस सीजन का सबसे सर्द दिन और सर्द रात रहे। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहे। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बीते 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री का अंतर आया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें