फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: गुलाबी नगरी पर बरसी राहत की बूंदें, तापमान में आई गिरावट; लोगों की मिली राहत

Sun, 02 Jun 2024 08:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। राजधानी जयपुर में भी बूंदाबांदी के बाद दिन और रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
गुलाबी नगरी पर बरसी राहत की बूंदें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान में अब कुछ राहत महसूस की जा रही है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश में कई जगह हल्कि बारिश हुई जिसके बाद तापमान में कमी आई। हालांकि, कुछ हिस्सों में अभी भी लू का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी है। राजधानी जयपुर में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। बीते 3 दिनों मं यहां अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई है।

विज्ञापन


हीट स्ट्रोक से मौतें
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ही अब 5 हजार से ज्यादा लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो चुके हैं। इसमें 9 मौतें सरकार ने हीट स्ट्रोक से मानी है। हालांकि गैर  पुष्ट आंकड़ों के अनुसार हीट स्ट्रोक से अब तक 50 से भी ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को राजधानी जयपुर में ही एक नेपाली युवक की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते उसकी तबियत बिगड़ी थी।

पूर्वी राजस्थान के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, अलवर और भरतपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने  की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें