फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में 60 किलो हेरोइन की बड़ी जब्ती, भारत-पाकिस्तान-कनाडा तक फैला ड्रग्स नेटवर्क हुआ बेनकाब

Tue, 01 Jul 2025 10:11 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बाड़मेर

सार

Rajasthan: पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया कि इस कार्टेल का संचालन पाकिस्तान स्थित तस्कर तनवीर शाह, कनाडा स्थित जोबन कालेर, और पंजाब का स्थानीय सरगना गुरसाहिब सिंह कर रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि गुरसाहिब गोइंदवाल साहिब जेल में बंद रहते हुए भी मोबाइल फोन के जरिए तस्करी नेटवर्क चला रहा था।

विज्ञापन
राजस्थान में 60.302 किलो हेरोइन बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के बाड़मेर जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 60.302 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नेटवर्क के तार पाकिस्तान, कनाडा और भारत के विभिन्न राज्यों तक जुड़े पाए गए हैं।

कैसे हुआ खुलासा

विज्ञापन

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, यह अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल पाकिस्तान के तनवीर शाह, कनाडा के जोबन कालेर और पंजाब में पहले से जेल में बंद गुरसाहिब सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा था। चौंकाने वाली बात यह रही कि गुरसाहिब सिंह गोइंदवाल साहिब जेल से ही मोबाइल फोन के जरिये पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। जेल प्रशासन ने उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया है और उसे राजस्थान लाकर पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट लिया गया है।

जेल से भी चलते रहे ड्रग्स के धंधे
गुरसाहिब सिंह ने जेल से ही अपने भतीजे जशनप्रीत सिंह और साथी गगनदीप सिंह को निर्देश देकर नेटवर्क को सक्रिय बनाए रखा। इन दोनों को पहले 102 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में इनकी निशानदेही पर बाड़मेर में छापेमारी कर 60 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: पर्यटकों को आकर्षित कर रहा नाहरगढ़ का मानसूनी सौंदर्य, रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों से गुलजार हुआ किला

हवाला कनेक्शन भी उजागर
इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में हवाला के जरिए ड्रग मनी का लेन-देन भी होता था। पूछताछ में हवाला ऑपरेटरों की संलिप्तता सामने आई है। तस्करी की यह खेप पाकिस्तान से राजस्थान के बाड़मेर के रास्ते पंजाब तक पहुंचाई जाती थी। इस रैकेट में पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के कई स्थानीय तस्कर भी शामिल हैं।

जांच में शामिल कई एजेंसियां
सूत्रों के मुताबिक, अमृतसर पुलिस की 11 सदस्यीय टीम 19 जून 2025 को आरोपी को लेकर बाड़मेर पहुंची थी। भारत-पाक सीमा के पास मौका तस्दीक की गई और बिजराड़ थाने में इसकी सूचना दर्ज हुई। हालांकि राजस्थान पुलिस को शुरुआती स्तर पर इस कार्रवाई की कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

वर्तमान में BSF, DRI, NIA और ED भी इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में शामिल हैं। पाकिस्तान के तनवीर शाह से जुड़े पांच और आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। इसके कनाडा और अमेरिका से लिंक की भी जांच हो रही है।

 

क्रमांक नाम उपनाम उम्र निवास स्थान
1 गगनदीप सिंह गगन 23 रामपुरा, अमृतसर
2 जशनप्रीत सिंह जशन 20 खुरमानिया, अमृतसर
3 गुरसाहिब सिंह - 25 बोपराय बाज, अमृतसर
4 राजीव पंजगोत्रा राजवीर 29 कल्याणा, जम्मू-कश्मीर
5 सोमनाथ - 62 फतेहपुर ब्राह्मणा, जम्मू-कश्मीर
6 प्रशोतम सिंह काला 50 सिंबल कैंप, जम्मू-कश्मीर
7 कुलविंदर सिंह - 24 मुल्लेचक, अमृतसर
8 राजिंदर कौर - 42 टांडा, जम्मू-कश्मीर
9 यशु मेहता - - सिरसा, हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें