फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मौसम विभाग ने दी फिर दी चेतावनी, सितंबर के पहले सप्ताह में पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार

Wed, 28 Aug 2024 08:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार सितंबर में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सितंबर के पहले सप्ताह में पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी आएगी, जिससे यहां भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी राजस्थान का डीप डिप्रेशन तंत्र अब गुजरात पहुंच गया है। इसके प्रभाव से बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। सितंबर के पहले सप्ताह से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा भारी बारिश की संभावना है। मानसून सीजन में अब तक राजस्थान में औसत से 54.76 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। सामान्य वर्षा का स्तर 342.56 एमएम है। वहीं प्रदेश में अब तक 530.15 एमएम वर्षा हो चुकी है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात सिरोही के माउंट आबू में 51MM दर्ज हुई। अलवर में 37MM, बाड़मेर के गुढ़ामनाली में 33, डूंगरपुर के वेंजा में 36, उदयपुर के सलूंबर में 30 और गोगुंदा 21MM बरसात दर्ज हुई। जालोर, जैसलमेर, जोधपुर समेत आसपास के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई।

वहीं बीते 24 घंटों में राजस्थान में 14 बांध ओवरफ्लो हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल 239 बांध पूरी तरह भर चुके हैं। राजस्थान में अब 31 अगस्त तक भारी बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने और दिन में कई जगहों पर आसमान साफ रहने, धूप निकलने जैसी परिस्थिति रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें