फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: जयपुर में बीते 24 घंटों में 11 एमएम बारिश, ठंड ने बढ़ाई परेशानी; आज इन जिलों का अलर्ट

Thu, 16 Jan 2025 08:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: राजधानी जयपुर का मौसम शिमला जैसा ठंडा हो गया। बीते 24 घंटों में जयपुर में सबसे ज्यादा 11 एमएम बारिश हुई। आज मौसम विभाग ने फिर से पूर्वी राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की है।
 
विज्ञापन
बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम ने अचानक पलटी मारी है। राजधानी जयपुर में बुधवार को दिनभर बारिश होती रही। इसके चलते गुरुवार को स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आज फिर से 6 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। दौसा, बूंदी, टोंक, बारां, करौली, सवाई माधोपुर और  भरतपुर में अगले तीन घंटों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन



18 को जयपुर में फिर बारिश
राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 11 एमएम बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यहां 18 जनवरी को फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दो दिन बाद हिमालय पर नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 18 जनवरी को हिमालय पर फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में ठंडी हवाओं का प्रभाव और बढ़ेगा।
विज्ञापन


17 से 23 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान में बारिश
मौसम विभाग ने आगामी दो सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इनके अनुसार प्रदेश में 17 जनवरी से 23 जनवरी के बीच बारिश का दौर चलेगा। इसमें पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं 12 जनवरी से प्रदेश में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा। तापमान की बात करें तो इस अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर ही बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें