फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ट्रक-जीप की भिड़ंत में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच की मौत, छह घायल, पलभर में मातम में बदली खुशियां

Wed, 11 Jun 2025 08:24 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर से दौसा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक ट्रक और जीप की टक्कर में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 बाराती घायल हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा- मनोहरपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक ट्रक और तूफान जीप में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टैंपों में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 बाराती घायल हैं। घायलों को नजदीक के निम्स अस्पताल में ले जाया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन


हादसा आज सुबह रायसर (जयपुर ग्रामीण) इलाके के भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों गाडियां आमने-सामने से भिड़ी हैं। जीप में सवार लोग एमपी से शादी कर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें:Jodhpur News: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक साल में बिके साढ़े छह लाख प्लेटफॉर्म टिकट, 66 लाख का राजस्व 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सवारी गाड़ी दौसा से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे कैंटर से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निम्स अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें