फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान SIR–2026 में देश में प्रथम;48 विधानसभा क्षेत्रों में भी 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन

Wed, 03 Dec 2025 12:11 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान ने SIR–2026 में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 5 करोड़ 39 लाख से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर अपलोड, 94% मतदाता मैपिंग पूरी की जा चुकी है। निर्वाचन विभाग की ओर से एसआईआर में लगाए गए 188 BLO सुपरवाइजर्स को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
40,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर SIR का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 के काम में राजस्थान देश में टॉप पर है। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश के कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 39 लाख से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं। यह 98.78 प्रतिशत उपलब्धि निर्धारित समय सीमा से पहले हासिल की गई है, जो प्रदेश की तकनीकी दक्षता, टीम वर्क और जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 94 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण कर राजस्थान ने देशभर में प्रथम स्थान पर है।  राज्य के 5 विधानसभा क्षेत्रों  (लोहावट, बायतु, नगर, कपासन, सिकराय एवं सलूंबर) में 99% से ज्यादा मतदाता मैप कर लिए गए हैं, साथ ही 16 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां यह है आंकड़ा 98% से अधिक का है।
विज्ञापन


सूची-
 
विज्ञापन



40,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर काम पूरा
प्रदेश के 5 जिलों बाड़मेर, सलूंबर, बालोतरा, झालावाड़ और फलौदी में सभी गणना प्रपत्र पूर्णतः डिजिटाइज कर दिए गए हैं। इसी प्रकार 48 विधानसभा क्षेत्रों में भी 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है।  महाजन ने बताया कि शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले BLO एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सम्मानित करने के पश्चात अब शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाले 188 बीएलओ सुपरवाइजर्स को भी सम्मानित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन सभी सुपरवाइजर्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें