फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सचिन पायलट की पदयात्रा में आतंकी हमले का खतरा, CRPF की तैनाती, DGP को मिले कड़ी सुरक्षा के निर्देश

Thu, 11 May 2023 01:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की पदयात्रा में आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। इसको देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की तैनाती कर दी है। साथ ही राजस्थान डीजीपी को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पायलट की पदयात्रा में आतंकी हमले का खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अपनी ही कांग्रेस पार्टी की गहलोत सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर जन संघर्ष पदयात्रा निकाल रहे सचिन पायलट को आतंकी हमले का खतरा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के डीजीपी को एक गोपनीय पत्र भेजकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीआरपीएफ की एक बटालियन के काफी सारे जवान पायलट की सुरक्षा के लिए अजमेर भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की आज 11 मई से 15 मई तक होने वाली जन संघर्ष पदयात्रा को सीआरपीएफ़ का सुरक्षा कवर मिलेगा। बड़ी संख्या में वर्दी में और सादे वस्त्रों में जवान तैनात रहेंगे। जो सचिन पायलट के साथ-साथ पदयात्रा में चलेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 11 मई से 15 मई तक का सचिन पायलट का पूरा शेड्यूल डीजीपी राजस्थान और डीजीपी आरपीएफ को भेजा है। राजस्थान पुलिस के आईजी सिक्योरिटी, पुलिस कमिश्नर जयपुर और अजमेर पुलिस एसपी को भी लेटर जारी किया गया है।



'Y' कैटेगरी की CRPF सुरक्षा के साथ पायलट के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त...
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को 'Y' कैटेगरी की CRPF की सुरक्षा केंद्र सरकार से देश भर में प्राप्त है। राजस्थान पुलिस डीजीपी और तमाम संबंधित आला पुलिस अधिकारियों को सचिन पायलट की सुरक्षा को लेकर CRPF का पूरा सहयोग करने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि सचिन पायलट की सुरक्षा को कई आतंकी संगठनों से थ्रेट है। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएं। डीजीपी आरपीएफ को भी पायलट की रेल यात्रा की सुरक्षा को कहा गया है।
विज्ञापन


पायलट की सभा और पदयात्रा में रहेगा सुरक्षा घेरा...
अजमेर से जयपुर तक जन संघर्ष पदयात्रा के दौरान जगह-जगह सचिन पायलट की सभा और कार्यक्रमों को सीआरपीएफ और राजस्थान पुलिस का सुरक्षा कवर मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के डीजीपी को लिखे गए एक पत्र में पायलट की यात्रा को आतंकी गुटों से खतरा बताते हुए पहले ही चेतावनी दे दी है।



केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एंट्री की चर्चा...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर में किसान सभा में दिए गए बयानों से सियासत गरमाई हुई है, जिसमें उन्होंने सचिन पायलट खेमे के बगावती विधायकों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लिए गए कथित 10-10, 15-15  करोड़ रुपये वापस लौटाने को कहा था। साथ ही यह भी कहा था कि मुझे चिंता है, अमित शाह पैसे वापस क्यों नहीं ले रहे। अगर विधायक पैसा नहीं लौटाएंगे तो शाह उन पर दबाव डालेंगे और परेशान करेंगे। 

केंद्रीय गृह मंत्री को इस तरह टारगेट किए जाने के बाद से ही राजस्थान में यह चर्चा है कि अब अमित शाह का अगला कदम क्या होगा? सचिन पायलट की ओर से जिस तरीके से नौ मई को सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ एक बार फिर से हमला बोला गया और जन संघर्ष पदयात्रा निकाली जा रही है। इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय का सुरक्षा कवर मिलना, कहीं न कहीं इस बात को दर्शाता है कि राजस्थान में पायलट को खतरा हो सकता है। इसलिए केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा में कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें