फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गहलोत सरकार में नवगठित जिलों और संभागों की समीक्षा पूरी, जानिए क्या बोले कमेटी के चेयरमैन

Sat, 31 Aug 2024 03:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में राजस्थान में नवगठित जिलों 17 जिलों और तीन संभागों की समीक्षा के लिए गठित उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को राज्य सरकार की मंत्रिमंडलीय उप समिति को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इस पर कमेटी के चेयरमैन ललित के पंवार से खास बातचीत की गई। जानिए उन्होंने जिलों और संभागों के भविष्य पर क्या कहा....
विज्ञापन
उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के अंतिम समय में प्रदेश में बनाए गए 17 नए जिले और 3 संभागों का भविष्य क्या होगा? इसके लिए राज्य सरकार की ओर से गठित उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार मंत्रिमंडलीय उप समिति को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 

विज्ञापन




एक जुलाई को इस उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर नए जिलों और संभागों की समीक्षा का काम दिया गया था। इसमें प्रशासनिक दृष्टिगत क्षेत्राधिकार, सुचारू संचालन, प्रशासनिक आवश्यकता तथा वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर नए जिलों और संभागों की आवश्यकता का आंकलन किया जाना था।
 
समिति में ये अफसर थे शामिल
इस पांच सदस्यीय समिति को 31 अगस्त तक राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन तय तिथि से एक दिन पहले ही समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। समिति में अध्यक्ष सहित पांच आईएएस अफसर शामिल किए गए थे... 

  • सेवानिवृत्त आईएएस ललित के पंवार- अध्यक्ष
  • अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त- सदस्य
  • अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज- सदस्य
  • अतिरिक्त मुख्य सचिव- गृह विभाग
  • प्रमुख शासन सचिव- राजस्व विभाग

विज्ञापन

नवगठित जिलों और संभागों के नाम
तीन नए संभागों में सीकर, पाली और बांसवाड़ा शामिल हैं। वहीं, नए जिलों में नीमकाथाना, सांचौर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल, अनूपगढ़, ब्यावर, केकड़ी, डीडवाना-कुचामन, शाहपुरा, डीग, गंगापुरसिटी, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, फलौदी, बालोतरा और सलूंबर शामिल। हालांकि जयपुर ग्रामीण तथा जोधपुर ग्रामीण को पिछली सरकार ने अलग जिला तो घोषित कर दिया था लेकिन प्रशासनिक रूप से इनका कलेक्ट्रेट नहीं बनाया गया था। इसलिए कमेटी ने इनको छोड़ शेष 17 जिलों पर ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी है।

कमेटी के चेयरमैन ललित के पंवार से बातचीत...

विज्ञापन


सवाल: नव गठित जिलों और संभागों को लेकर क्या उच्च स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है?
जवाब: कमेटी को 31 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट  मंत्रिमंडलीय उप समिति को सौंपनी थी। हमने एक दिन पहले ही यह रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
सवाल: नए जिलों और संभागों की समीक्षा का क्या आधार रखा गया है?
जवाब: सरकार ने अपने आदेश में इसके लिए टर्म्स निर्धारित कर दी थीं। इसमें प्रशासनिक दृष्टिगत क्षेत्राधिकार, सुचारू संचालन, प्रशासनिक आवश्यकता तथा वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान रखा गया है।
सवाल: इस आधार कमेटी ने कितने जिलों को मापदंड के अनुसार पाया है?
जवाब: रिपोर्ट गोपनीय है। इसलिए इसका जवाब अब सरकार ही दे सकती है। हमने अपनी तरफ से सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है।
सवाल: वित्तीय आवश्यकता के आधार पर प्रति जिले के लिए न्यूनतम कितना खर्च जरूरी माना गया है।
जवाब: इसमें प्रति जिले के लिए संचालन के लिए एक हजार करोड़ से अधिक की आवश्यकता होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें