फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2022 पेपर लीक: एसओजी ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 02:19 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान एसओजी ने उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2022 पेपर लीक मामले में नागौर के सुरेश कसनिया को गिरफ्तार किया। आरोपी अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र दिलाने के बदले अवैध रकम लेने का आरोपित है।
विज्ञापन
sog action - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने नागौर निवासी सुरेश कसनिया (30) को 29 जुलाई को गिरफ्तार किया। आरोपी पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराने और इसके बदले अवैध रूप से धनराशि लेने-दिलाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाने का आरोप है।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि मामले में दर्ज एफआईआर के तहत जांच के दौरान सामने आया कि सुरेश कसनिया ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराने और पढ़ाने का प्रलोभन दिया था। इसके एवज में अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली गई।

विज्ञापन

यह भी पढें- Dausa News: फर्जी वाउचर से 30 लाख रुपये का गबन, चार महीने से फरार बैंक अधिकारी को पुलिस ने दबोचा

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूरे नेटवर्क में दलाल (मिडिलमैन) की भूमिका निभा रहा था। इस मामले में इससे पहले प्रदीप कसनिया और बृजेंद्र सांगवा उर्फ विज्जू समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसओजी के अनुसार, यह मामला परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र लीक करने के प्रयास से जुड़ा है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई आईजी एसओजी अजयपाल लाम्बा, डीआईजी भुवन भूषण यादव और एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देशन में की गई। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धनराज मीणा कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें