फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद टंकी से उतरे छात्र; सरकार से वार्ता और मुकदमे नहीं दर्ज करने के आश्वासन के बाद खत्म किया प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2026 11:36 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर टोंक फाटक की पानी की टंकी पर चढ़े तीन एनएसयूआई छात्र दो दिन बाद समझाइश पर उतरे। टोंक रोड जाम के दौरान 11 कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए।

विज्ञापन
टंकी पर से उतरे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन शुक्रवार देर रात समाप्त हो गया। टोंक फाटक स्थित पानी की टंकी पर गुरुवार को एनएसयूआई के दो छात्र और एक छात्रा चढ़ गए थे, जो दो दिन बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की समझाइश के बाद शुक्रवार रात करीब 11 बजे नीचे उतर गए। उच्च शिक्षा मंत्री से वार्ता कराने और आंदोलन में शामिल छात्रों पर मुकदमे दर्ज नहीं करने के आश्वासन के बाद तीनों छात्रों ने आंदोलन समाप्त किया। इससे पहले दिनभर उनके समर्थन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने टोंक रोड जाम करने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 कार्यकर्ताओं को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


टोंक फाटक के पास रेलवे की पानी की टंकी पर एनएसयूआई से जुड़े विजयपाल कुड़ी, कोशेन खान और वियोना जाट छात्रसंघ चुनाव बहाली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध और अन्य मांगों को लेकर गुरुवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को दिन में पुलिस और प्रशासन ने उन्हें उतारने के लिए समझाइश की। पुलिस ने परिजनों से भी संपर्क कर छात्रों को आंदोलन समाप्त करने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी थी।

रात करीब 10:30 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान और पीसीसी सोशल मीडिया चेयरमैन सुमित भगासरा टोंक फाटक पहुंचे। उन्होंने समझाइश कर तीनों को नीचे उतारा। टीकाराम जूली ने कहा सरकार निष्ठुर हो गई है। छात्र दो दिन तक टंकी पर बैठे रहे, लेकिन सरकार का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा।

दो दिन तक छात्रों की सुनवाई नहीं हुई: जूली

टंकी पर बैठे छात्र नेताओं के समर्थन में शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र टोंक रोड पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए टोंक रोड जाम लगा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ छात्र सड़क पर लेट गए। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक टोंक रोड पर यातायात बाधित रहा। रामबाग से गोपालपुरा और गोपालपुरा की ओर से आने वाले मार्गों पर वाहनों की लाइन लग गईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात को दोबारा सुचारु कराया। पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं को शांति भंग में गिरफ्तार किया। रितु बराला, सतीश गुर्जर, विकल्प शर्मा, गौतम सोनी, जतिन जोरवाल, मनमोहन सैनी, संजय गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर, महेश, महेश जाट और रामसिंह सामोता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें