फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनधारकों के लिए जरूरी खबर: 31 दिसंबर तक जनआधार में अपलोड करें आय प्रमाणपत्र

Fri, 06 Nov 2026 05:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा, एकल महिला और दिव्यांग पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को अब भौतिक सत्यापन से पहले अपना आय प्रमाणपत्र जनआधार कार्ड में अपलोड कराना होगा। इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। राज्य में पेंशनधारकों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब वृद्धावस्था, विधवा, एकल नारी और दिव्यांग पेंशनधारकों को सत्यापन कराने से पहले अपना आय प्रमाणपत्र बनवाकर जनआधार कार्ड में अपलोड कराना होगा। इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। निर्धारित समय तक जनआधार में आय प्रमाणपत्र अपडेट नहीं कराने पर पेंशन का भौतिक सत्यापन आगे नहीं बढ़ पाएगा।

जनआधार केंद्र पर अपलोड कराना होगा आय प्रमाणपत्र

नई व्यवस्था के तहत सभी पेंशनधारकों को सबसे पहले अपने नजदीकी जनआधार केंद्र पर जाकर आय प्रमाणपत्र जनआधार कार्ड में अपडेट कराना होगा। प्रमाणपत्र पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड होने के बाद ही संबंधित विभाग सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर सकेगा। अगर लाभार्थी समय पर जरूरी दस्तावेज अपलोड नहीं कराते हैं तो उनका सत्यापन अटक सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों की सही पहचान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।

दो चरणों में होगी पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच

पेंशन सत्यापन की प्रक्रिया दो स्तरों पर पूरी की जाएगी। पहले चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी यानी ग्राम सेवक पेंशनधारक की ओर से दी गई जानकारी और दस्तावेजों का उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड से मिलान करेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर जांच पूरी होने और मंजूरी मिलने के बाद आवेदन दूसरे चरण के लिए पंचायत समिति को भेजा जाएगा। दूसरे चरण में पंचायत समिति के अधिकारी सभी दस्तावेजों और जानकारियों की दोबारा जांच करेंगे। दोनों स्तरों पर जांच पूरी होने के बाद ही पेंशनधारक का भौतिक सत्यापन पूरा माना जाएगा।

31 दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी करने की अपील

विभाग ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों से समय रहते आय प्रमाणपत्र बनवाकर जनआधार में अपलोड कराने और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। वृद्धावस्था, विधवा, एकल नारी और दिव्यांग पेंशनधारकों को निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा, ताकि दस्तावेजों की कमी के कारण उनका सत्यापन न अटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें