फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से राजस्थान में बढ़ी ठंड; 28 को जयपुर में बारिश का अलर्ट

Wed, 26 Nov 2025 08:53 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मंगलवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सीकर 6.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से मंगलवार को तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। सर्द हवाओं के चलते दिन का अधिकतम तापमान गिर गया और सभी शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। शेखावाटी और बीकानेर संभाग में रात के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन



यह भी पढें- Jaipur: पंकज भार्गव का धर्मेंद्र को अनोखा ट्रिब्यूट, वाटरप्रूफ प्लाई पर आठ इंच उभार वाला रिलीफ आर्टवर्क तैयार

सर्द हवाओं के कारण सुबह-शाम ठंडक बढ़ी है। सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि नागौर और चूरू में भी तापमान 7 डिग्री के करीब रहा। दिन में भी तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई। सबसे ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 और 28 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर — अधिकतम — न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)

अजमेर — 25.8 — 12.3

विज्ञापन

भीलवाड़ा — 24.5 — 13.6
अलवर — 24.4 — 8.5
जयपुर — 26.4 — 13.2
पिलानी — 27.5 — 8.2
सीकर — 25 — 6.5
कोटा — 25.6 — 14
चित्तौड़गढ़ — 26.9 — 13.5
उदयपुर — 24.3 — 14.5
बाड़मेर — 29 — 15.8
जैसलमेर — 28.2 — 14.5
जोधपुर — 27.5 — 14.8
बीकानेर — 27.3 — 13.4
चूरू — 26.8 — 6.8
गंगानगर — 26.2 — 9.3
नागौर — 26.8 — 6.9
बारां — 25.9 — 11.8
हनुमानगढ़ — 24.6 — 10.5
जालौर — 28.3 — 13.6
सिरोही — 21.7 — 15.4
करौली — 24.4 — 8.4
दौसा — 27 — 7.8
प्रतापगढ़ — 25.4 — 16.7
झुंझुनूं — 25.9 — 8.7

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें