फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पुलिस दूरसंचार भर्ती लिखित परीक्षा के सफल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर; PET/PST की तारीखें जारी

Wed, 26 Nov 2025 07:42 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान पुलिस दूरसंचार कॉन्स्टेबल भर्ती (1469 पद) की 13 सितंबर 2025 को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। सफल अभ्यर्थियों का PET/PST 1–7 दिसंबर को जयपुर पुलिस अकादमी में होगा। ई-प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें SSO ID से डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : राजस्थान पुलिस वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस दूरसंचार में कॉन्स्टेबल (सामान्य/चालक) भर्ती के तहत विज्ञापित 1469 पदों के लिए 13 सितम्बर, 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी सफल अभ्यर्थियों का विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दिसम्बर में शुरू होंगे शारीरिक परीक्षण 
उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सामान्य और चालक वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण (PET/PST) होगा।यह महत्वपूर्ण चरण 01 दिसम्बर से 07 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण का आयोजन राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अभी से तेज कर देनी चाहिए।
यह भी पढें- Rajasthan: ‘मेरे खिलाफ FIR झूठी, लड़ाई जारी रखूंगा’, SDM थप्पड़कांड वाले मीणा बोले- जल्द बनाएंगे तीसरा मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-प्रवेश पत्र जारी, एसएसओ आईडी से करें डाउनलोड 
पीईटी/पीएसटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment2.rajasthan.gov.in, https://www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से तुरंत अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। प्रवेश पत्र में पीईटी/पीएसटी के आयोजन के लिए अभ्यर्थी की निश्चित तिथि, समय और स्थान स्पष्ट रूप से अंकित है।  यदि किसी अभ्यर्थी को अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो सकते हैं। वैकल्पिक रूप से वे दूरभाष नम्बर 0141-2821597 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। 
                
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें