फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नीट पर सचिन पायलट बोले- सरकार के पास इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं, वो अंधी-बहरी हो जाती है

Thu, 25 Jul 2024 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस विधायक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को नीट परीक्षा के मुद्दे को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि देश में नीट का मुद्दा ज्वलंत इश्यू बन चुका है, जिसे राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया था।
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट परीक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। गुरुवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए पायलट ने मंच से संबोधित करते हुए कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि देश में नीट का मुद्दा ज्वलंत इश्यू बन चुका है, जिसे राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया था।

विज्ञापन


पायलट बोले कि देश में परीक्षा पास करके नौकरी पाना बहुत कठिन, जटिल, मेहनत वाला काम है। जब एक बच्चा परीक्षा की तैयारी करता है तो उसका परिवार भी उसके साथ मेहनत करता है। चंद नौकरियों के लिए लाखों बच्चे परीक्षा देते हैं। कितना कॉम्पिटिशन होता है। बच्चों के मां-बाप क्या-क्या यातनाएं झेलकर बच्चों को परीक्षा में मदद करते हैं। उसके बाद जब देश में ऐसा कांड होता है तो सरकार के पास इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं होता, वो अंधी-बहरी हो जाती है।

पूछा ये पेपर लीक करवाने वाले लोग कौन?
पायलट ने कहा कि हम सभी को इस बारे में जवाब तलाशना चाहिए कि ये पेपर लीक करवाने वाले कौन हैं? केवल कागजी कार्रवाई और भाषणों से मदद नहीं मिलेगी, आपको उन लोगों को पकड़ने की जरूरत है जो पर्दे के पीछे बैठे इसमें शामिल हैं। हमें देश के उन लोगों को मजबूर करना पड़ेगा, जो सत्ता में रहते हुए इस घिनौने अपराध को बर्दाश्त करते हैं। इस अपराध को बर्दाश्त करने वाले उतने ही जिम्मेदार हैं जितना करने वाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें