राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, आर्चर को हाथ-पैर में दर्द और शरीर में कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उनका रूटीन ब्लड टेस्ट किया गया। टेस्ट रिपोर्ट में वायरल इन्फेक्शन की पुष्टि हुई है।