फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 496 रुपये ज्यादा

Tue, 27 Oct 2026 07:10 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें हर महीने 4,959 रुपये के बजाय 5,455 रुपये मिलेंगे। बढ़ा हुआ मानदेय एक अक्टूबर 2026 से देय होगा।

विज्ञापन
सीएम भजनलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आशा सहयोगिनियों के मासिक मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब उन्हें हर महीने 4,959 रुपये के बजाय 5,455 रुपये मिलेंगे। बढ़ा हुआ मानदेय एक अक्टूबर 2026 से देय होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश की आशा सहयोगिनियों को हर महीने 496 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। मानदेय में बढ़ोतरी के लिए जारी आदेश के अनुसार, नई दर एक अक्टूबर से लागू मानी जाएगी। ऐसे में आशा सहयोगिनियों को इसी तारीख से बढ़ी हुई राशि का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: नगर निगम की उद्यान शाखा का कारनामा; 35 कार्यक्रमों में पहना दी 17 लाख की फूल-मालाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर आशा सहयोगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी का वादा किया था। बजट घोषणा में भी मानदेय बढ़ाने की बात कही गई थी। अब सरकार ने इस वादे के अनुरूप मानदेय में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। आशा सहयोगिनियां स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों में अहम भूमिका निभाती हैं। मानदेय में इस बढ़ोतरी से उन्हें मिलने वाली मासिक राशि में इजाफा होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें