फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शिक्षा विभाग के इस IAS अधिकारी का बड़ा फरमान, स्कूलों में अवकाश घोषित करने के लिए कलेक्टरों को पावर

Mon, 06 Jan 2025 10:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: राजस्थान में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए अब कलेक्टर अपने स्तर पर स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की अवधि में परिवर्तन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के निदेशक अशीष मोदी ने इस संबंध में सोमवार को अहम आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए अब कलेक्टर अपने स्तर पर ही स्कूलों के शीतकालीन अवकाश की अवधि में परिवर्तन के आदेश जारी कर सकेंगे। इस संबंध में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक अशीष मोदी ने एक अहम आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि राज्य में शीतलहर की परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर अपने जिलों में 11 जनवरी तक राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों के संचालन का समय परिवर्तन या विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत होंगे।

कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे शीतलहर की स्थिति को देखते हुए अपने जिलों में नियुक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित करके आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में सूचना देना इसलिए अनिवार्य है ताकि समय सारणी में परिवर्तन अथवा अवकाश की सूचना स्कूल प्रबंधन तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि राजस्थान में सोमवार को भरतपुर में स्कूलों अवकाश 2 दिनों के लिए बढ़ाने के आदेश जारी हुए थे। अब शाम होते-होते राजधानी जयपुर में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के अवकाश को 8 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मंगलवार से राजधानी में बच्चों का शीतकालीन अवकाश समाप्त होना था लेकिन अब यह 2 दिन के लिए और बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार राजस्थान में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखी जा सकती है। वहीं 10 से 12 जनवरी के बीच राजस्थान में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की चेतावनी भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें