फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस में उठी बगावत, पूर्व सांसद रघुवीर बोले- कुछ लोग पार्टी में दलाली कर रहे

Thu, 24 Oct 2024 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: विधानसभा उपचुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी बगावत को समय रहते थाम लिया, लेकिन अब बगावत पाला बदलकर कांग्रेस के खेमें में आ गई है। सलूंबर सीट पर रेशमा मीणा को टिकट दिए जाने से नाराज कांग्रेस के पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने यहां तक कह दिया कि वे कि रेशमा मीणा की जमानत जब्त करवा देंगे।

विज्ञापन
पूर्व सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के लिस्ट जारी करने के साथ ही खुलकर बगावत शुरू हो चुकी है। उदयपुर की सलूंबर विधानसभा सीट पर पूर्व प्रधान रेशमा मीणा को प्रत्याशी घोषित करने के बाद यहां के पूर्व सांसद और एआईसीसी के पूर्व सदस्य रघुवीर मीणा ने पार्टी नेताओं पर हमला बोल दिया है। रघुवीर मीणा ने इस फैसले का खुलकर विरोध करते हुए कहा, 'कांग्रेस ने रेशमा मीणा को प्रत्याशी घोषित किया है, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में रेशमा देवी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के सामने बागी होकर चुनाव लड़ीं।  इसके बाद वे पंचायत समिति के सदस्य का चुनाव लड़ीं और कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। वे 6 साल तक वे पार्टी से बाहर थीं और पांच साल से वे किसी भी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं, लेकिन अब ऐसा क्या हो गया कि उसे टिकट देकर नवाजा गया?' 

रघुवीर सिंह मीणा ने कहा, 'कुछ लोग पार्टी में ऐसे बैठे हैं जो दलाली का काम कर रहे हैं, क्षेत्र में उभरते हुए आदिवासी नेताओं को एक एक कर मारना चाहते हैं। राजनीतिक हत्या करना चाहते हैं। हाई कमान को सोचना चाहिए कि ऐसे लोगों को आईडेंटिफाई करें, पाबंद करें, नहीं तो इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी धीरे-धीरे कर खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

 

समर्थक बोले जमानत जब्त करवा देंगे रेशमा की
पार्टी के फैसले से रघुवीर मीणा के समर्थक भी नाराज हैं।  विरोध करते हुए समर्थकों ने कहा कि वे रेशमा मीणा की जमानत जब्त करवा देंगे। उनका कहना है कि इस निर्णय से इस क्षेत्र में उभर रही भारत आदिवासी पार्टी ज्यादा प्रभावशाली हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें