फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phone Tapping: 'बयान देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करावा रहे पायलट', श्वेत पत्र मांगने पर जवाहर सिंह ने किया पलटवार

Wed, 12 Feb 2025 07:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मामले में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पायलट के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार में किसी भी विधायक, किसी भी मंत्री के फोन टैप नहीं हुए और पायलट ने इस मुद्दे पर सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करावाने के लिए यह बयान दिया है।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की फोन टैपिंग प्रकरण पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान सामने आने के बाद राजस्थान में एक बार फिर से सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने किरोड़ी लाल मीणा के फोन टैपिंग प्रकरण में सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। इसके जवाब में बीजेपी ने पायलट पर तीखा हमला बोल दिया है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बयान दिया है कि कांग्रेस के नेताओं ने ओछी राजनीति शुरू कर दी है। यह बीजेपी के नेताओं का आपसी मामला है और मामला भी एक झूठी खबर का है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब किरोड़ी लाल मीणा ने दे दिया। उन्होंने बता दिया कि उनका कोई फोन टैप नहीं हुआ और मैं गृह राज्यमंत्री के तौर पर कहता हूं कि हमारी सरकार में किसी भी विधायक, किसी भी मंत्री के फोन टैप नहीं हुए।

विज्ञापन




कांग्रेस के राज में खुद होटल में बंद रहे थे 
बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस के बयानवीर नेता सचिन पायलट को इस मुद्दे पर सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। ये शायद भूल चुके हैं कि कांग्रेस के राज में खुद होटल में बंद रहे थे और इनको अपमानित भी किया गया था। इनके गुट के एक विधायक ने तो स्पष्ट रूप से प्रेस के सामने आकर भी कहा था कि उनके फोन टैप हो रहे हैं। उस समय अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ऊपर कांग्रेस के नेता हमलावर थे, लेकिन चुप रहे और बाद में गलबहियां भर रहे थे।

ओछी राजनीति को बंद करने की सलाह दी
बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी कमियों से बचने के लिए सदन में मुख्यमंत्री का राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब बाधित करने का षडयंत्र किया। लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के एक साल के सुशासन की बात जनता के सामने स्पष्ट रूप से रखी। बेढ़म ने कांग्रेस के नेताओं को इस ओछी राजनीति को बंद करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इसी कारण उपचुनाव में आपका पत्ता भी साफ कर दिया। फिर भी कांग्रेस के लोग बयानबाजी करके जनता को गुमराह करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता गुमराह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के राजस्थान के विकास को देखकर जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें