फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान शुरू, सरपंच पद के लिए 21 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में

Fri, 30 Oct 2026 07:07 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है। 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 21,839 उम्मीदवार मैदान में हैं। 45 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

विज्ञापन
जयपुर में पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण के तहत पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया के तहत सरपंच पद के लिए कुल 21,839 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। शेष ग्राम पंचायतों में उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सरपंच पद के लिए सबसे ज्यादा 1,551 उम्मीदवार जोधपुर जिले में चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद सीकर में 1,516, डूंगरपुर में 1,362, अलवर में 1,336 और जालोर में 1,334 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम 360 उम्मीदवार कोटा जिले में हैं।

बाड़मेर में सबसे ज्यादा निर्विरोध निर्वाचन

सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन के मामले में बाड़मेर जिला सबसे आगे है। यहां 17 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। जोधपुर में 11, डूंगरपुर में आठ, बीकानेर और पाली में दो-दो तथा झालावाड़, करौली और उदयपुर में एक-एक ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। बाकी जिलों में सरपंच पद पर कोई उम्मीदवार निर्विरोध नहीं चुना गया।

इन जिलों में उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा

जोधपुर की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1,551 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सीकर में 1,516, डूंगरपुर में 1,362, अलवर में 1,336, जालोर में 1,334 और भीलवाड़ा में 1,280 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा दौसा में 1,196, राजसमंद में 1,028 और झालावाड़ में 1,032 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

दूसरी ओर, कोटा में 360, बीकानेर में 486 और बाड़मेर में 549 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए मुकाबले में हैं।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में आज पंच-सरपंच के लिए वोटिंग, 928 उम्मीदवार मैदान में

सिरोही के भरजा ग्राम पंचायत में चुनावों का भहिष्कार

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विशेष जानकारी के अनुसार, सिरोही की भरजा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया। यहां ग्रामीण खनन परियोजना का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध का ेदिखाने के लिए भरजा में किसी ने भी पंचायत चुनावों में नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं, बीकानेर जिले की बज्जू खालसा पंचायत समिति की चरणवाला और कोलायत पंचायत समिति की लडखा उर्फ नया गांव ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें