फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में आज पंच-सरपंच के लिए वोटिंग, 928 उम्मीदवार मैदान में

Fri, 30 Oct 2026 06:56 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए आज मतदान होगा। सरपंच पद पर 928 उम्मीदवार मैदान में हैं। 413 मतदान केंद्रों पर 3.78 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। 
विज्ञापन
जयपुर में पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में आज, शुक्रवार को सरपंच और वार्ड पंच चुनने के लिए मतदान होगा। सरपंच पद के लिए 928 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अमरसर, आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी और शाहपुरा पंचायत समितियों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन चुनावों के लिए 413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3 लाख 78 हजार 364 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरपंच पद के मुकाबले की तस्वीर साफ हो चुकी है। जिले की 112 ग्राम पंचायतों में किसी भी जगह सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। कुल 1,279 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के बाद 1,273 नामांकन वैध पाए गए, जबकि 345 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद 928 प्रत्याशी मैदान में रह गए।

आमेर और जालसू में सबसे ज्यादा उम्मीदवार

पंचायत समिति के अनुसार अमरसर की 22 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 167 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आमेर की 25 ग्राम पंचायतों में 209, जालसू की 25 ग्राम पंचायतों में 210, रामपुरा डाबड़ी की 21 ग्राम पंचायतों में 187 और शाहपुरा की 19 ग्राम पंचायतों में 155 उम्मीदवार मैदान में हैं।

नामांकन के आंकड़ों के मुताबिक अमरसर में 252 पर्चे दाखिल हुए, जिनमें से 250 वैध रहे। यहां 83 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। आमेर में 298 नामांकन में से 295 वैध पाए गए और 86 ने नाम वापस लिए। जालसू में 279 नामांकन दाखिल हुए और सभी वैध रहे। यहां 69 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए।

रामपुरा डाबड़ी में 238 नामांकन दाखिल हुए और 50 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। शाहपुरा में 212 नामांकन आए और सभी वैध पाए गए। यहां 57 उम्मीदवारों ने चुनाव से नाम वापस लिया।

विज्ञापन


यह भी पढे- राजस्थान: जयपुर में अवैध रूप से रह रहीं 10 विदेशी युवतियां डिपोर्ट, नौ थाईलैंड और एक लाओस की निवासी

मतदान के बाद शुरू होगी मतगणना

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बैलेट पेपर के जरिए होगा। मतदाता सरपंच और अपने वार्ड के पंच पद के लिए अलग-अलग वोट डालेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतों की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद शनिवार, 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें