सार
राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक 55.43 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रतापगढ़ की पीपलखूंट पंचायत समिति 67.07 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि बूंदी की नैनवां में सबसे कम 41.55 प्रतिशत वोट पड़े।
राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में 55.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंचायत समिति क्षेत्रों में प्रतापगढ़ की पीपलखूंट पंचायत समिति 67.07 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि बूंदी की नैनवां पंचायत समिति में सबसे कम 41.55 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रतापगढ़ जिले की चारों पंचायत समितियों में मतदान का प्रतिशत 63 से 67 के बीच रहा। पीपलखूंट में 67.07 प्रतिशत, सुहागपुरा में 65 प्रतिशत, अरनोद में 64.81 प्रतिशत और प्रतापगढ़ पंचायत समिति में 63.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इसके अलावा बांसवाड़ा की कुशलगढ़ पंचायत समिति में 66.38 प्रतिशत, सज्जनगढ़ में 64.95 प्रतिशत और जालोर की सरनाऊ पंचायत समिति में 64.68 प्रतिशत मतदान हुआ। चूरू की तारानगर पश्चिम पंचायत समिति में भी 64.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
पढ़ें: प्रदूषण नियंत्रण मंडल तक पहुंची 40 विला की खरीद की जांच, एसीबी ने मांगी मंजूरियों की
वहीं, सबसे कम मतदान बूंदी की नैनवां पंचायत समिति में 41.55 प्रतिशत दर्ज किया गया। ब्यावर की रायपुर पंचायत समिति में 46.09 प्रतिशत, मसूदा में 46.37 प्रतिशत और चित्तौड़गढ़ की डूंगला पंचायत समिति में 47.80 प्रतिशत मतदान हुआ।
जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों में दोपहर 3 बजे तक औसतन 51.28 प्रतिशत मतदान हुआ। तुंगा में 52.19 प्रतिशत, बस्सी में 52.04 प्रतिशत, जमवारामगढ़ में 51.07 प्रतिशत और आंधी में 49.83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। प्रदेश की कुल 116 पंचायत समितियों में दोपहर 3 बजे तक 55.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।