फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में बैंक की दीवार पर लिखे मिले 'पाक' और खालिस्तान समर्थित नारे, MLA बालमुकुंद कमिश्नर से मिले

Thu, 30 May 2024 04:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह चौड़ा रास्ता के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दीवार पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जाने से खलबली मच गई। बैंक की दीवार पर पाकिस्तान और खालिस्तान के समर्थन में लिखे गए नारों को लेकर हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
स्लोगन पढ़ते हुए विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर शहर के चौड़ा रास्ता पर एसबीआई बैंक की दीवार पर कई जगह पाकिस्तान समर्थित नारे लिखे देखे गए हैं। हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इस घटनाक्रम को लेकर कहा, इन नारों को देखकर मन बहुत व्यथित है। उन्होंने मांग की है कि इन असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा होनी चाहिए। उन्होंने तुरंत पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को फोन करके जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद और पंजाब मुक्त जैसे भारत विरोधी नारे जयपुर में किसने लिखे हैं, ये किसी सिरफिरे की शरारत भी हो सकती है।

विज्ञापन


कोतवाली थानाधिकारी राजेश शर्मा का कहना है कि दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई है। जहां दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे थे।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह किसकी करतूत है।विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि इस पूरे मामले में जल्द दोषियों का चेहरा सामने होगा। चौड़ा रास्ता के इलाके में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। ऐसे में सघन जांच में जल्द से जल्द इस तरह की हरकत करने वालों की चेहरे सामने होंगे। भाजपा विधायक ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से बात करने के बाद जल्द से जल्द आरोपियों को पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कमिश्नर से की मुलाकात
हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने गुरुवार जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों को लेकर कमिश्नर को अवगत कराया और एक शिकायत पत्र भी सौंपा। आचार्य ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर लगातार अनगिनत धमकी भरे कमेंट्स आ रहे हैं। एक विशेष कमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, जिस दिन मैं तोपखाने में जाऊंगा, वो मेरा आखिरी दिन होगा। इस धमकी के बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और सुरक्षा की गुहार लगाई। बालमुकुंद आचार्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकियां उनके और उनके परिवार के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही धमकियों के चलते मैं और मेरा परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मैंने पुलिस कमिश्नर से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कही। जोसफ ने कहा कि सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यह घटना दर्शाती है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और धमकी भरे संदेशों का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनता और प्रमुख व्यक्तियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें