फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पधारो जी पावणा...! आज रात जयपुर पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, शादी समारोह में होंगे शामिल

Mon, 21 Apr 2025 08:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज भारत आ रहे हैं। सुबह 10 बजे उनका विशेष विमान दिल्ली के पालमपुर हवाई अड्डे पर लैंड कर जाएगा। दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद वे रात 9:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज रात जयपुर पहुंच जाएंगे। वेंस आज सुबह भारत पहुंचेंगे। उनका विशेष विमान सुबह 10 बजे दिल्ली के पालमपुर हवाई अड्डे पर लैंड करेगा। इसके बाद वे दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनएसए अजीत डोभाल से उनकी मुलाकात होगी। इसके बाद रात 9 बजे वे जयपुर के लिए रवाना होंगे, लगभग 9:30 बजे उनका विमान जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़ी हस्तियां उनका स्वागत करेंगी। एयरपोर्ट से वेंस सीधे रामबाग पैलेस होटल पहुंचेंगे, जहां उनके ठहरने का इंतजाम हुआ है। इसके बाद वे यहां होटल में एक शादी समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन

 
22 अप्रैल को जयपुर भ्रमण

22 अप्रैल को वेंस जयपुर भ्रमण पर निकलेंगे। सुबह 9 बजे वे आमेर का किला देखने जाएंगे। सुरक्षा इंतजामों के चलते आमेर का किला आम लोगों के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। दोपहर 3 बजे वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को राज्यपाल हरिभाऊ वागड़े और सीएम भजनलाल शर्मा से उनकी मुलाकात होगी।

ये भी पढ़ें: Nagaur News: पेट्रोल पंप लूटने वाली गैंग का सदस्य गिरफ्तार, ऑनलाइन किराए की गाड़ी से देता था वारदातों को अंजाम
विज्ञापन

 
23 अप्रैल को आगरा विजिट

अमेरिकी उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल की सुबह जयपुर से आगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे ताजमहल देखेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे फिर से जयपुर पहुंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद 24 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे वे अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
 
वेंस के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा और उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी होंगे। मौजूदा एनडीए सरकार में यह पहली बार है, जब किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति का दौरा हो रहा है, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: Banswara: फर्जी विज्ञापन से कॉल गर्ल मुहैया कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी मामला; 2 शातिर गिरफ्तार, यह सामान बरामद

पीएम से भी कड़ी होगी वेंस की सुरक्षा
 
वेंस की सुरक्षा तीन घेरों में की जा रही है। सबसे इनर रिंग में अमेरिकी सुरक्षा टीम रहेगी। इसके बाद आउटर रिंग में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी। उनकी सुरक्षा में 7 आईपीएस, 20 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एसआई और 21 हजार कांस्टेबलों को फील्ड में तैनात किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें