फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पुलिस विभाग से यूआर साहू की विदाई, कार्यवाहक डीजीपी बोले- सरकार ने मुझे जन्मदिन का तोहफा दिया

Wed, 11 Jun 2025 03:00 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

यूआर साहू को आरपीएससी चेयरमैन बनाए जाने के बाद सरकार ने डॉ. रवि प्रकाश महरड़ा को राजस्थान के डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया। डॉ. महरड़ा ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
यूआर साहू की विदाई - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्ति की तारीख से मात्र 19 दिन पहले प्रदेश के पुलिस मुखिया यानी डीजीपी का अतिरिक्त पदभार ग्रहण करने वाले आईपीएस डॉ. रविप्रकाश महरड़ा ने कहा कि सरकार ने मुझे मेरे जन्मदिन का तोहफा दिया है। 13 जून को महरड़ा का जन्मदिन है और वे इसी महीने 30 जून को रिटायर भी हो जाएंगे। मंगलवार को राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने डीजीपी यूआर साहू को आरपीएससी चेयरमैन बनाने के आदेश जारी कर दिए। साहू के स्थान पर पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति से पहले सरकार ने डॉ. रविप्रकाश महरड़ा को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया है।

विज्ञापन


डॉ. महरड़ा ने बुधवार सुबह पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी का चार्ज लिया। उन्होंने कहा कि 30 जून को मेरा रिटायरमेंट है। मेरे पास काम करने के लिए 20 दिन ही हैं। इसमें बेहतर काम करने की कोशिश करूंगा। महरड़ा के अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के बाद आला पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। महरड़ा ने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। पुलिसकर्मी राजस्थान पुलिस का ध्येय वाक्य बनाए रखें।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान के सिलेबस में बड़ा बदलाव, अगले शैक्षणिक सत्र से लागू करने की तैयारी
विज्ञापन


महरड़ा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अब पुलिस मुख्यालय से पूर्व डीजीपी यूआर साहू की विदाई का कार्यक्रम शुरू हो गया है। साहू ने महरड़ा को यह पदभार सौंपते हुए सहयोग के लिए राज्य सरकार, पुलिस विभाग एवं सहयोगी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद महरड़ा ने अपने अधीनस्थों की बैठक ली। मीटिंग में डीजी इंटेलीजेंस संजय अग्रवाल, जयपुर कमिश्रनर बीजू जार्ज जोसेफ, एडीजी मालिनी अग्रवाल, एडीजी क्राइम दिनेश एमएन तथा एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विशाल बंसल सहित अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान महरड़ा ने कहा कि राजस्थान में महिला अपराधों से सख्ती से निपटें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें