फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जहरीली हवा बिगाड़ देगी सेहत, इस प्रदूषण में सांस लेना भी खतरनाक, ये पांच शहर रेड जोन में शामिल

Thu, 21 Nov 2024 08:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के जयपुर, भिवाड़ी, सीकर, और श्रीगंगानगर जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक गिर गई है। मानसरोवर (जयपुर) में AQI 343 तक पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। अलवर और भरतपुर में खदानों और ईंट भट्टों को बंद करने जैसे कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में बढ़ा वायु प्रदूषण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के शहरों में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। राजधानी जयपुर समेत भिवाड़ी, सीकर, श्रीगंगानगर जैसे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। रोड डस्ट, बढ़ता ट्रैफिक और औद्योगिक प्रदूषण इसके मुख्य कारण माने जा रहे हैं। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अलवर जैसे बड़े शहरों में वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

विज्ञापन




जयपुर में सबसे ज्यादा प्रदूषण
जयपुर के मानसरोवर इलाके में AQI का स्तर 343 तक पहुंच गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा रीको सीतापुरा और मुरलीपुरा क्षेत्र में भी हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब है। सुबह और दोपहर के समय ठंड और धुंध ने हालात को और खराब कर दिया है।
विज्ञापन




अलवर और भरतपुर में माइंस और ईंट भट्टे बंद
वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए राजस्थान सरकार ने अलवर और भरतपुर जिलों में सख्त कदम उठाए हैं। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण के तहत करीब 3 हजार खदानों और ईंट भट्टों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


पांच शहर रेड जोन में
आज दोपहर एक बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान के भिवाड़ी (रीको), जयपुर (वन मानसरोवर और रीको), कोटा (श्रीनाथपुरम) और टोंक जैसे शहर 'रेड जोन' में शामिल रहे। ये क्षेत्र 'बहुत खराब' श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, जहां वायु प्रदूषण का स्तर सांस लेने के लिए बेहद खतरनाक है।

सरकार की चुनौतियां बढ़ीं
प्रदूषण के इस स्तर को नियंत्रित करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। औद्योगिक गतिविधियों पर नियंत्रण, सड़कों पर धूल को कम करने, और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे ठोस कदम उठाने की जरूरत है। लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें