सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: SC ने आसाराम बापू को मिली जमानत रद्द करने की याचिका ठुकराई, राजस्थान हाई कोर्ट से किया यह अनुरोध
कई राज्यों के कानूनों पर पहले से चल रही सुनवाई
सितंबर महीने में सुप्रीम कोर्ट की एक अन्य बेंच ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड और कर्नाटक समेत कई राज्यों के समान धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर अलग-अलग याचिकाओं में उन राज्यों से जवाब मांगा था। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि सभी जवाब आने के बाद ही इन कानूनों के अमल पर रोक लगाने की मांग पर विचार किया जाएगा।