फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News:राजस्थान में NFSA परिवारों को मिलेगी राहत, अनाज वितरण के लिए शुरू होंगे ग्रेन एटीएम

Thu, 22 Jan 2026 03:26 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News:राजस्थान सरकार ने NFSA से जुड़े परिवारों को राशन की दुकानों पर लंबी लाइनों से राहत देने के लिए गेहूं वितरण के ग्रेन एटीएम शुरू करने की योजना बनाई है। पायलट प्रोजेक्ट जयपुर, बीकानेर और भरतपुर में लागू होगा। लाभार्थी परिवार का कोई भी सदस्य 24×7 मशीन से अपने हिस्से का अनाज प्राप्त कर सकेगा। खाद आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि इससे समय और श्रम की बचत होगी, वितरण प्रणाली पारदर्शी होगी और बायोमेट्रिक तकनीक के जरिए गड़बड़ी की संभावना कम होगी।

विज्ञापन
मंत्री सुमित गोदारा - फोटो : मंत्री सुमित गोदारा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) से जुड़े परिवारों को राशन की दुकानों पर लंबी लाइनों से राहत देने के लिए गेहूं वितरण के ग्रेन एटीएम (अनाज एटीएम) शुरू करने की योजना बनाई है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत लाभार्थी परिवार का कोई भी सदस्य अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय मशीन से अपने हिस्से का गेहूं प्राप्त कर सकेगा। शुरुआत जयपुर, बीकानेर और भरतपुर जिलों में की जाएगी। खाद आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि यह पहल पारंपरिक राशन वितरण प्रणाली को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रेन एटीएम 24×7 उपलब्ध रहेंगे और मशीन पर अनाज की मात्रा तथा वजन की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी गड़बड़ी की संभावना कम होगी।

 सुमित गोदारा ने बताया कि इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि लोगों को राशन की दुकानों पर घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। समय और श्रम दोनों की बचत होगी, साथ ही वितरण प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। मशीन से मिलने वाले अनाज की मात्रा और वजन की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम होगी।

पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने पर राजस्थान सरकार इसे अन्य जिलों में भी लागू करने की योजना बना रही है, जिससे NFSA के तहत खाद्य सुरक्षा प्रणाली और अधिक सुगम, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बन सके।

विज्ञापन

यह भी पढें-  Rajasthan News: 2,839 गिरदावर सर्किलों में लगेंगे ग्राम उत्थान शिविर, ग्रामीणों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

गोदारा ने कहा कि सरकार पारंपरिक राशन वितरण प्रणाली को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह कदम उठाने जा रही है। इसी इसलिए में गेहूं वितरण के लिए ग्रेन एटीएम का कॉन्सेप्ट लाया जा रहा है। इन मशीनों के जरिए NFSA से जुड़े लाभार्थी अपने निर्धारित कोटे का अनाज सीधे एटीएम से प्राप्त कर सकेंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें