बाड़मेर में राजस्थान राज्य परिवहन निगम की एक बस बगैर ड्राइवर के ही चल पड़ी। सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति ने बस का दरवाजा खोलकर हाथ से ब्रेक लगाया अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बिना ड्राइवर की इस बस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभी तो भारत में बिना ड्राइवर की गाड़ियां लांच भी नहीं हुईं, उसके पहले ही राजस्थान रोडवेज की एक बस बिना ड्राइवर के चल दी। वहां मौजूद एक शख्स ने तुरंत बस का दरवाजा खोलकर ब्रेक लगाया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। बाड़मेर बस स्टैंड पर चली इस बिना ड्राइवर की बस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बस के अचानक चल पड़ने से हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन इससे चालक की लापरवाही जरूर उजागर हुई है। अब तक बस के अचानक चलने के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन यदि बस रोकने वाले शख्स ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो जनहानि भी हो सकती थी।