फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ‘राजभवन’ कहलाएगा ‘लोकभवन’, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के निर्देश पर अधिसूचना जारी

Tue, 02 Dec 2025 04:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

‘राजभवन’ को ‘लोकभवन’ कहलाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है और अब 1 दिसंबर से राज्यपाल के कार्यस्थल को लोकभवन कहा जाएगा।
विज्ञापन
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा जारी आदेशों के बाद अब राजभवन का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ कर दिया गया है। राजस्थान यह बदलाव करने वाला नौंवा राज्य बन गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जो 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गई है।

विज्ञापन


राज्यपाल बागडे ने कहा कि यह बदलाव औपनिवेशिक मानसिकता से निकलकर लोकतांत्रिक भारतीय मूल्यों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है और हमारे संविधान की उद्देशिका ‘हम भारत के लोग’ से शुरू होती है। ऐसे में लोकतंत्र में ‘लोक’ की केंद्रीय भूमिका को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल के कार्यस्थल को ‘लोकभवन’ नाम देना अधिक उपयुक्त है।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: दरगाह में पहली बार खादिमों को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू, 75 साल बाद बड़ा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘लोकभवन’ सिर्फ एक नया नाम नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और उनकी आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि ‘राज’ शब्द औपनिवेशिक शासन की याद दिलाता है, इसलिए केंद्र सरकार की पहल पर यह महत्वपूर्ण परिवर्तन लागू किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें