फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रेगिस्तान में गरजेंगे रफाल, सुखोई और जगुआर, 7 व 8 मई को वायुसेना करेगी बड़े पैमाने पर अभ्यास

Tue, 06 May 2025 09:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पाकिस्तान की सीमा से लगे राजस्थान के थार में भारतीय वायुसेना 7 व 8 मई को बड़ा अभ्यास करेगी। इसके लिए NOTAM जारी हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के रेगिस्तान में 7 व 8 मई को रफाल, सुखोई और जगुआर गरजेंगे। भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने बड़े युद्धाभ्यास का ऐलान किया है। इसके लिए नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) जारी किया गया है। यानी इस दौरान संबंधित क्षेत्र की हवाई सीमा अन्य श्रेणी के विमानों के लिए प्रतिबंधित रहेगी। दोनों देशों के तनाव के बीच यह वायुसेना का सबसे बड़ा अभ्यास है, जिसमें रफाल, सुखोई, मिराज और मिग-29 जैसे फ्रंट लाइन विमान हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: पहलगाम हमले पर बोले सचिन पायलट- सरकार के साथ है विपक्ष, पाकिस्तान को देना होगा करारा जवाब

इधर केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद राजस्थान के 27 जिलों में कल युद्ध से बचाव की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी। इसमें युद्ध के सायरन बजेंगे और रात को ब्लैक आउट भी किया जाएगा। इसे लेकर मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ मंगलवार शाम वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते भारतीय वायुसेना यह युद्धाभ्यास करने जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें