फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आईएसआई की जासूसी कर रहा पंजाब का युवक पकड़ा, पाकिस्तान भेजता था बॉर्डर की तस्वीरें

Mon, 01 Dec 2025 07:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक जासूस को सीआईडी ने श्री गंगानगर से पकड़ा है। आरोपी ऑपरेशन सिंदूर के समय भी आईएसआई के लिए काम कर रहा था।
विज्ञापन
सीआईडी के हत्थे चढ़ा पाक जासूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस विंग ने जासूसी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले एक जासूस को श्री गंगानगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ बादल (34) निवासी भांभा हाजी, फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रकाश सिंह भारतीय सेना से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखता था और सैन्य ठिकानों की फोटो व वीडियो पाकिस्तान भेजता था। उसे साधुवाली सैन्य क्षेत्र के पास संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ा गया।

सीआईडी इंटेलिजेंस के आईजी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया, विशेषकर व्हाट्स ऐप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलरों से संपर्क में था और ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही इसके लिए सक्रिय था। बादल राजस्थान, पंजाब और गुजरात के सैन्य इलाकों में सेना की मूवमेंट, वाहन, पुल, सड़क और रेलवे से जुड़ी सूचनाएं नियमित रूप से पाकिस्तान भेज रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बैंक खाते खाली होने से पहले संभल जाएं ; राज. पुलिस का अलर्ट- साइबर अटैक से ऐसे बचें

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दूसरों के मोबाइल नंबरों पर आने वाले ओटीपी का उपयोग कर फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाता था। इन्हीं अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तानी एजेंट उससे जासूसी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियां करवाते थे और बदले में उसे मोटी रकम का भुगतान किया जाता था।

27 नवंबर को श्री गंगानगर के साधुवाली सैन्य क्षेत्र के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बॉर्डर इंटेलिजेंस टीम ने बादल को पकड़ा। उसके मोबाइल की जांच में कई पाकिस्तानी नंबरों से चैटिंग और संवेदनशील फोटो-वीडियो मिले। इसके बाद आरोपी को जॉइंट इंटेरोगेशन सेंटर, श्री गंगानगर और फिर जयपुर लाया गया, जहां कई खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसकी जासूसी गतिविधियों की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


1 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ स्पेशल पुलिस स्टेशन, जयपुर में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर औपचारिक गिरफ्तारी की गई। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसके नेटवर्क में राजस्थान और पंजाब के और कितने लोग शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें